शाह अलर्ट

नई दिल्ली: टेलीविजन की दुनिया की जानी-मानी एंकर चित्रा ट्रिप और वरिष्ठ पत्रकार अतुल अग्रवाल के बीच रिश्ता खत्म हो गया है। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है। इसकी जानकारी खुद चित्रा त्रिपिटक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है।

16 साल के रिश्ते का हुआ अंत

चित्रा त्रिपाठी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,”16 शानदार साल साथ बिताने के बाद, हमने कुछ समय पहले ही अलग होने की योजना बनाई और अब हम इसे औपचारिक रूप देने के लिए तैयार हैं – पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि सह-माता-पिता और परिवार के रूप में।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे अपने बेटे की परवरिश मिलकर करेंगे और एक-दूसरे के परिवारों के प्रति सम्मान बनाए रखेंगे।

कौन हैं चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल?

चित्रा त्रिपाठी वर्तमान में एबीपी न्यूज़ की प्रमुख एंकर हैं और भारतीय टीवी पत्रकारिता का एक बड़ा चेहरा हैं।

अतुल अग्रवाल हिंदी खबर न्यूज़ चैनल के प्रधान संपादक हैं।

2022 से शुरू हुआ था विवाद

बता दें कि 2022 में दोनों के रिश्तों में तनाव की खबरें आई थीं। खासतौर पर उस समय जब अतुल अग्रवाल पर झूठी लूट की कहानी गढ़ने का आरोप लगा था। नोएडा पुलिस जांच में पाया गया कि यह घटना फर्जी थी, जिसके बाद अतुल अग्रवाल की छवि को नुकसान पहुंचा था। इसी घटना के बाद चित्रा त्रिपाठी ने तलाक की अर्जी दायर कर दी थी।

नए सफर की शुरुआत दोनों पत्रकारों ने अपने निजी जीवन को अलग दिशा देने का फैसला किया है, लेकिन वे अपने बेटे की परवरिश में साथ बने रहेंगे। चित्रा त्रिपाठी ने अपने शुभचिंतकों से सकारात्मक ऊर्जा और समर्थन की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *