शाह अलर्ट

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बड़ा फैसला लेते हुए मुहम्मद अहमद उस्मानी को सहारनपुर मंडल में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में मंडल आयुक्त को पत्र लिखकर सूचित किया गया है, साथ ही डीएम, एसएसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों को भी जानकारी दी गई है।

अहमद उस्मानी की इस चौंकाने वाली राजनीतिक नियुक्ति ने जिले में हलचल मचा दी है। देवबंद में जन्मे इस युवा नेता ने कम उम्र में ही राजनीति के मैदान में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। अहमद उस्मानी की गिनती तेज़-तर्रार और सक्रिय नेताओं में की जाती है, और अब उनकी नई जिम्मेदारी ने उनके कद को और बढ़ा दिया है।

ओम प्रकाश राजभर का बढ़ता प्रभावगौरतलब है कि ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के नौ विधायक हैं और वह एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं। राजभर वर्तमान में पंचायत राज, अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज मंत्रालय सहित कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में उनके करीबी नेताओं की राजनीतिक ताकत में इज़ाफा होना स्वाभाविक है।

सियासत में अहमद उस्मानी का बढ़ता कदमुहम्मद अहमद उस्मानी की इस नियुक्ति को अल्पसंख्यक समुदाय और क्षेत्रीय राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

अब देखना होगा कि अहमद उस्मानी अपनी नई ज़िम्मेदारी को कैसे संभालते हैं और सहारनपुर मंडल में अपनी छाप छोड़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *