इंफाल । मणिपुर के थौबल जिले के लिलोंग में सोमवार को अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने गोलीबारी की जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थौबल, इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में कर्फ्यू लगाया गया।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लिलोंग में हुई घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लिलोंग में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के अनुसार, कुछ सशस्त्र व्यक्तियों ने एक व्यक्ति से पैसे मांगे और टकराव शुरू हो गया। हथियारबंद लोग गोलीबारी कर के भाग गए जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। पैसे मांगने वालों द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहनों को भीड़ ने जला दिया।
More Stories
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से घोषित हुई सहारनपुर जिला कमेटी
औरंगजेब कब्र विवाद: VHP और बजरंग दल के 8 कार्यकर्ताओं ने किया सरेंडर,
7 फेरों के 15 टुकड़े: प्यार, विश्वासघात और हत्या की खौफनाक दास्तां