शाह अलर्ट

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने गुरूवार को कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उत्तर प्रदेश में उसके वजूद तक को चुनौती दे दी है।एनडीए के खिलाफ खड़े हुए नवगठित इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक दल समाजवादी पार्टी के कांग्रेस रिश्तो में खटास आना शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर के शुरू हुई रार अब बढ़कर के उत्तर प्रदेश में ताकत दिखाने के मुद्दे तक आ पहुंची है।देर शाम अपने गृह जिले इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने एक कालेज में एक समारोह में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में साफ-साफ कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है। उत्तर प्रदेश में केवल भारतीय जनता पार्टी को हराने में समाजवादी पार्टी ही सक्षम है समाजवादी पार्टी को बड़ा दिल करके कांग्रेस पार्टी से गठबंधन का रास्ता बना करके रखना चाहिए।समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच ठन गई है इसका प्रमाण शिवपाल सिंह यादव के बयान से साफ-साफ देखा जा सकता है।सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कांग्रेस को आईना दिखाते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में कांग्रेस का कुछ नही है, यहां सिर्फ समाजवादी पार्टी है जो भाजपा को हरा सकती है। श्री यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन बनाये रखने की कांग्रेस की जिम्मेदारी है क्योंकि वह गठबंधन की सबसे बड़ी और राष्ट्रीय पार्टी है,2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है।उन्होंने कहा कि देश में हो रहे पांच राज्यों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा और यहीं से केंद्र की सरकार की विदाई की तैयारी हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *