2025-03-23

Shah Alert

शाह अलर्ट भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज़ चैनल

लोकदल के नवाब अहमद हमीद और सपा के फिरोज़ आफताब कांग्रेस में शामिल

शाह अलर्ट

लखनऊ। लोकदल के नवाब अहमद हमीद और सपा के फिरोज़ आफताब आज कांग्रेस में शामिल हुए।

सहारनपुर के क़द्दावर नेता फ़िरोज़ आफ़ताब ने कांग्रेस की सदस्यता ली। समाजवादी पार्टी से कई बार विधान सभा के उम्मीदवार रहे हैं 2012 में नकुड़ से थे आरएलडी छोड़कर पूर्व मंत्री नवाब कोकब हमीद के बेटे नवाब अहमद हमीद ने कांग्रेस में शामिल मुस्लिम वोट बैंक पर अच्छी पकड़ रखते हैं नवाब अहमद हमीद।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी,तथा महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी द्वारा देश एवं संविधान की रक्षा हेतु किये जा रहे संघर्षों से प्रेरित होकर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर जनपद बागपत के पूर्व कांग्रेस नेता कौकब हमीद के पुत्र राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व बागपत विधानसभा प्रत्याशी नवाब अहमद हमीद ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श अजय राय ने उनके गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया।

× How can I help you?