2025-03-23

Shah Alert

शाह अलर्ट भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज़ चैनल

कांग्रेस ने 2024 इलेक्शन के लिए प्रचार समिति बनाई

शाह अलर्ट

नई दिल्ली । कांग्रेस ने आम चुनाव 2024 के लिए प्रचार समिति का गठन किया है।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने इस समिति को मंजूरी दी है और सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरु करने के लिए कहा है।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया कि प्रचार समिति का संयोजक कांग्रेस कोषाध्यक्ष को बनाया गया है।

 समिति में कांग्रेस महासचिव संगठन, महासचिव संचार विभाग, प्रशासनिक विभाग के प्रभारी, मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख, सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख को रखा गया है।समिति के लिए विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम की घोषणा उनकी सहमति के आधार पर की जायेगी।

× How can I help you?