Breaking
24 Apr 2025, Thu

अरविंद मलप्पा बंगारी ने गंगा घाट दीपक जलाकर माँ गंगा की महाआरती में लिया भाग

शाह अलर्ट

मुजफ्फरनगर। पश्चिम उत्तरप्रदेश के प्रसिद्ध व प्राचीन तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में पहुँचे जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर अरविंद मलप्पा बंगारी जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्माण अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर अपर जिलाधिकारी वित्त गजेन्द्र सिंह ने गंगा घाट पर दीपक जलाकर मां गंगा की पूजा व माँ गंगा की महाआरती में भाग लिया।

स्कूल की छात्र-छात्राओं ने सुन्दर रंगोलियाँ बनाकर गंगा घाट की शोभा बढ़ाई।इस दौरान गंगा घाट पर बड़ी स्क्रीन लगाकर दीपावली शुभकामना सन्देश प्रसारित किया गया।जिला अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर,व अपर जिलाधिकारी वित्त गजेन्द्र सिंह क्षेत्रीय मन्त्री अमित राठी ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाने का सन्देश दिया। शंकराचार्य राज राजेश्वर महाराज ने विशेष पूजा अर्चना की व गंगा माँ की महा आरती की गयी।इस अवसर पर मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी जानसठ रामेश्वर सुधाकर तहसीलदार राधेश्याम गौड़ नायब तहसीलदार विपिन कुमार व अजय कुमार,तहसीलदार सदर संजय सिंह,क्षेत्रीय मन्त्री अमित राठी,पँ. मनोहर शर्मा,आचार्य गिरीश चन्द उप्रेती,मा.पंकज माहेश्वरी,प्रदीप निर्वाल,पं. रामकुमार शर्मा,भाजपा नेता जोगेन्द्र वर्मा,अरुण पाल,डॉ.वीरपाल सहरावत,मानसिंह सैनी सहारनपुर,वनरक्षक पुनीत कुमार,आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री, विनोद शर्मा, सुरेन्द्र प्रधान, ग्राम प्रधान सैनी, डॉ.महकार सिंह, देवेन्द्र आर्य,वेदवीर सिँह,संजीव प्रधानाचार्य,रविन्द्र सिंह,प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा,ओमेन्द्र सिंह,विशाल उर्फ छुट्टा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *